; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

कहीं शिक्षक फरार तो कहीं बच्चे

नवादा। जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद ने शुक्रवार को प्रखण्ड के लगभग एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें विद्यालयों में व्यापक अनियमियता देखने को मिली। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति नामांकन की तुलना में 50 प्रतिशत भी नहीं थी।
जबकि पूर्व के दिनों में 70 प्रतिशत से अधिक छात्रों के नाम पर मध्याह्न भोजन बनाया गया था। कुल मिलाकर अधिकांश विद्यालयों की स्थिति गड़बड़ ही थी। कहीं बच्चे फरार थे तो कहीं शिक्षक। सबसे ज्यादा खराब स्थिति उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखौरा में देखने को मिली है। उन्होंने वहां के शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही है। डीईओ श्री प्रसाद ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेपुरा,कन्या बैजनाथपुर,मध्य विद्यालय बैजनाथपुर,टेकपुर,बारत,सराय,हसनचक एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखौरा में औचक निरीक्षण किया।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news