; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में शिक्षक पर प्राथमिकी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

अररिया। फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में राम लाल उच्च विद्यालय में पदस्थापित नियोजित शिक्षक शिवनाथ चौधरी के विरुद्ध बुधवार को अररिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने दर्ज कराई है। निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें अररिया में नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र जांच करने की जिम्मेदारी मिली है। वर्ष 2014 में उक्त शिक्षक के विरुद्ध उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर हुई थी।
न्यायालय ने फर्जी शिक्षकों को पद से हटने का आदेश दिया। जांच में उक्त शिक्षक बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री फर्जी पाया गया। उसका परीक्षा फल लंबित मिला। जबकि नियोजन के दौरान आरोपी ने स्नातकोत्तर का अंक प्रमाण पत्र संलग्न किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल होने में कामयाब रहे नियोजित शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news