; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

प्रखंड शिक्षक का नियोजन हुआ रद : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

कलुआही (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : कलुआही प्रखंड के मध्य विद्यालय मलमल में कार्यरत प्रखंड शिक्षक मदन यादव का नियोजन रद कर, उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला अधिकारी को सूचना दे दी गई है।
इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मधुबनी के पत्रांक 2722 दिनांक 16 मई 12 के आलोक में उक्त शिक्षक का नियोजन रद कर उन्हें सेवा मुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री यादव के डीपी एड प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजन से संबंधित है। गौरतलब है कि प्रखंड में गलत तरीकों को अपना कर शिक्षक नियोजन का मामला अक्सर गरमाता रहा है। प्रखंड बीस सूत्री की बैठक हो या पंचायत समिति की बैठक हर बैठक में यह बहस का मुद्दा बनता रहा है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news