; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षकों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

 सारण । बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 को लेकर तरैया प्रखंड के शिक्षकों ने मतदाता जागरुकता रैली शनिवार को निकाली। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह तरैया बीडीओ राकेश कुमार एवं बीईओ रत्नमाला कुमारी ने मवि

तरैया परिसर में हरी झंडी दिखा कर शिक्षकों की बाइक रैली को रवाना किया। मतदाता जागरुकता बाइक रैली तरैया बाजार होते हुए पोखरेड़ा, पचभिडा, नंदनपुर होते हुए पचौड़र तक पहुंची। शिक्षकों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए जो बांटे दारू, ताड़ी, नोट उसको कभी न देंगे वोट एवं लोकतंत्र की है पहचान मत मतदान, युवा होने की जिम्मेदारी लोकतंत्र में भागीदारी जैसे नारे लगाए। मौके पर समन्वयक संजीव कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, बीआरपी मो. अनीश, एचएम राजेश राय,समूल रंजन, पवन प्रताप सिंह आदि शामिल थे।

UPTET news