; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

प्रखंड शिक्षक नियोजन की मेधा सूची का अब तक प्रकाशन नहीं

 शिक्षक बहाली की प्रक्रिया प्रखंड क्षेत्र में कच्छप गति से चल रही है। इसी का नतीजा है कि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद भी अब तक प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई का मेधा सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया है और न ही एनआईसी के साइट पर अपलोड किया गया है। इस कारण अभ्यर्थी भटक रहे हैं।

प्रखंड शिक्षक नियोजन के अंतर्गत यहां 26 सीट बेसिक ग्रेड के लिए और 24 सीट स्नातक ग्रेड के लिए निर्धारित है। इसके लिए लगभग 4500 आवेदन प्राप्त हुए। पंचायत शिक्षक नियोजन में बेसिक ग्रेड के अंतर्गत सबसे अधिक पद गढ़पुरा पंचायत में है। यहां कुल 17 पद निर्धारित है। यूं कहें कुल मिलाकर गढ़पुरा प्रखंड में पंचायत और प्रखंड शिक्षक नियोजन के तहत 101 शिक्षकों की बहाली की जानी है। इधर, मंगलवार को प्रखंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र प्रसाद यादव ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर शिक्षक नियोजन से संबंधित प्रगति की समीक्षा की।

UPTET news