E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
सारण के 11 शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण
जिले के 11 प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण किया गया है।
-जिला स्थानांतरण समिति के बैठक में लगी मोहर
जागरण संवाददाता,छपरा : जिले के 11 प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों का
ऐच्छिक स्थानांतरण किया गया है। राजकीय प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक
स्थानांतरण के नियम के तहत जिला स्थानांतरण समिति की बैठक में जिला शिक्षा
पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने 11 शिक्षकों के हस्तांतरण की स्वीकृति दी। इस
संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सुनील गुप्ता ने पत्र जारी
करते हुए शिक्षकों को अपने स्थानांतरित विद्यालय में योगदान करने का
निर्देश दिया है।
शिक्षक/शिक्षिका- वर्तमान विद्यालय - स्थानांतरित विद्यालय
अश्वनी कुमार श्रीवास्तव-उमवि बसडिला जलालपुर- कन्या प्रावि, रतनपुरा
सविता कुमारी-मध्य विद्यालय दुमदुमा, मशरक-कमवि मशरक ्र
संजय कुमार तिवारी- प्रावि गुणराजपुर इसुआपुर-डीएवी कन्या मवि, छपरा
बुन्नीलाल राय-प्रावि केरंवा बालक इसुआपुर-मवि चांदपुरा इसुआपुर
धीरेन्द्र कुमार गर्ग-उमविभरबलिया मांझी-मवि दालदली लोकोशेड,छपरा
रविद्र साह-उमवि चेफुल मांझी-उर्दू क मध्य विद्यालय करीम चौक छपरा
अभय कुमार तिवारी-उकमवि जलालपुर- कप्रावि कोठेया जलालपुर
तुफैल अहमद अंसारी-उर्दू प्रावि दिघवारा-उमव सैदपुर दिघवारा
वीरेंद्र प्रसाद साह-कमवि बनियापुर-उमवि डूंगरपट्टी बनियापुर
अमिता कुमारी-मवि घनगाछी बनियापुर-उमवि गनौली मशरक
मुन्ना प्रसाद रजक- उमवि लोदीपुर छपरा सदर- उर्दू मवि शाहबाज चक छपरा सदर