; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

गायब रहने पर डीईओ ने डीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण

संवाद सहयोगी, लखीसराय : जिले के अधिकांश शिक्षा पदाधिकारी वरीय अधिकारियों को अपना आवासीय पता मुख्यालय में रहने की लिखित रूप से जानकारी दी है। इसके लिए वे आवासीय भत्ता भी लेते हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के कई डीपीओ मुख्यालय से बाहर रहते हैं।
शुक्रवार को विश्व योग दिवस पर स्थानीय केआरके हाई स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डीईओ सुनयना कुमारी ने एक आदेश जारी कर योग में सभी डीपीओ को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। सुबह जब योग कार्यक्रम हुआ तो उसमें डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान उपेंद्र सिंह एवं डीपीओ एमडीएम राजश्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। डीईओ ने जब दोनों डीपीओ की खोज-खबर ली तो पाया कि बिना सूचना दोनों मुख्यालय से गायब थे। डीईओ ने दोनों डीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने बताया कि मुख्यालय में आवासन के नाम पर भत्ता लेने वाले दोनों डीपीओ के खिलाफ आवासीय भत्ता बंद करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

UPTET news