; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करे सरकार : गृहरक्षक संघ

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की जिला कमेटी की ओर से रविवार को संघ भवन में आमसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने की।
इस कार्यक्रम का प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष कन्हैया राय उर्फ झलक बाबा, प्रदेश संगठन सचिव सतेंद्र प्रसाद, पटना के जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। वरीय उपाध्यक्ष झलक बाबा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने समान काम के बदले समान वेतन देने का आदेश दिया है। बावजूद राज्य सरकार इसे अक्षरश: लागू करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में राज्य सरकार ने न्यूनतम वेतन के अनुसार वेतन दिया है, लेकिन अभी भी पूरा लाभ नहीं दिया जा रहा है। समान काम के बदले समान वेतन सहित तमाम सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद पटना में सभी गृहरक्षक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन चलाया जाएगा। जबतक होमगार्ड जवानों को सभी सुविधा नहीं मिलती है, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, सचिव मिथिलेश प्रसाद, प्रभात चक्रवर्ती, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप प्रसाद, सुधीर कुमार, महेंद्र प्रसाद, गौरीशंकर प्रसाद, जानकी प्रसाद, रघुनंदन प्रसाद, कौशल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे। 

UPTET news