; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

दो शिक्षकों के बीच जुबानी जंग , दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे डाली

खरीक|व्हाट्स एप ग्रुप से बाहर करने पर शुक्रवार को माॅडल हाईस्कूल तुलसीपुर यमुनियां में दो शिक्षकों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई,जो देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। इतना ही नहींं, दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे डाली।
हालांकि, दोनों के बीच बिगड़ती स्थिति को देखकर विद्यालय में मौजूद अन्य शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। दोनों शिक्षकों को भविष्य में इस तरह की गलती की पुनरावृत्ति नहीं करने की कड़ी हिदायत दी गई। उक्त मामले को लेकर अबतक किसी पक्ष ने कहीं आवेदन नही दिया है। प्राचार्य जयशंकर कुमार ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए बताया कि दोनों शिक्षकों को भविष्य में पुनः इस तरह की गलती नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है। 

UPTET news