संसू, जोकीहाट, (अररिया): जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के
प्रधानाध्यापकों को डीपीओ स्थापना सुभाष गुप्ता ने बुधवार को पत्र लिखकर
सभी अतिथि शिक्षकों के प्रमाणपत्र के सत्यापन संबंधी प्रतिवेदन दो दिनों के
अंदर कार्यालय को मुहैया कराने का फरमान जारी किया है
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
24 शिक्षकों के नियोजन को रद करने का दिया आदेश
सहरसा। नवहट्टा प्रखंड में अवैध तरीके से नियोजित किये गये 24 शिक्षकों के
नियोजन को रद करने का आदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने गुरूवार को
दिया है।
बर्खास्त शिक्षकों को बहाल करने का निदेशक ने दिया आदेश, अनुकम्पा पर बहाल शिक्षकों को अप्रैल में हटाने की हुई थी कार्रवाई
जिले में अनुकम्पा के आधार पर बहाल शिक्षकों को हटाने की कार्रवाई पर रोक
लगा दी गई है। साथ ही उसे बहाल करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश
पूरे राज्य में लागू है। इससे इस जिले में 50 बर्खास्त शिक्षकों की सेवा
फिर से बहाल हो जाएगी।
अब बिना बीएड या डीएलएड किए दे सकते हैं टीईटी व एसटीईटी एग्जाम, 4 वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम होगा शुरू
शिक्षण के क्षेत्र में कॅरियर बनाने वाले लोगों के लिए राष्ट्रीय अध्यापक
शिक्षा परिषद(एनसीटीई) ने इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के
नाम से एक नया कोर्स लांच किया है।
शिक्षक नियुक्ति घोटाला में तत्कालीन दो डीईओ पाए गए दोषी
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शिक्षक नियुक्ति घोटाला में
तत्कालीन दो जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को दोषी पाया गया है। इसके अलावा
तत्कालीन प्रखंड विकास अधिकारी, प्रखंड शिक्षा अधिकारी, पंचायत सचिव व नगर
आयुक्त पर भी आंच आ सकती है।
अनुकंपा पर नियुक्त 41 शिक्षकों के चेहरे पर लौटी खुशियां, जानिए क्या है कोर्ट का आदेश
भागलपुर (जेएनएन)। जिले में 31 मार्च 2015 के बाद
अनुकंपा पर नियुक्त हुए 41 पंचायत, प्रखंड एवं नगर शिक्षकों में खुशियां
व्याप्त है। बता दें कि उक्त पद पर अप्रशिक्षित आश्रितों के नियोजन को
सरकार ने रद कर हटा देने का आदेश जारी कर दिया था। जिसे न्यायालय के आदेश
पर स्थगित रखने का आदेश निदेशक प्राथमिक शिक्षा स्तर से दी गई है।
शिक्षक लगाएंगे स्मार्ट क्लास, एप के जरिए पढ़ाई करेंगे छात्र
किशनगंज । मैट्रिक (कक्षा दसवीं) में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के
परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एजुकेशन एप लांच करने की
कवायद जोर-शोर से चल रही है।
रजिस्ट्रेशन के नाम पर ली जा रही अधिक राशि, जांच की मांग
सुपौल। प्रखंड के ललित विद्यापीठ बालिका उच्च विद्यालय के नौंवी कक्षा की
छात्रा से रजिस्ट्रेशन के नाम पर अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आ रहा
है। जिसे लेकर अभिभावकों एवं छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि
मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी जगतपति चौधरी एवं प्रभारी प्रखंड शिक्षा
पदाधिकारी सूर्यप्रताप यादव के औचक निरीक्षण के बाद से अभिभावकों एवं
छात्राओं के गुस्सा में कुछ नरमी जरूर आया।
याश्री एप से होगी अब प्लस टू स्कूलों में पढ़ाई
किशनगंज।इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय पोठिया में डीडीसी
यशपाल मीणा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विषय आधारित एप याश्री से नवमीं व
दशवीं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने की जानकारी दी। इसके साथ ही
छात्र-छात्राओं से लिखित तौर पर इस एप से संबंधित फीडबैक भी लिया गया।
एमए की फर्जी डिग्री पर हेडमास्टर बने शिक्षक से शोकॉज
रोहतास। जिले में फर्जी शिक्षकों की भरमार सी हो गई है। अमान्य
संस्थानों के अलावा गलत तरीके से बीटेट का सर्टिफिकेट हासिल कर शिक्षकों का
मामला विभाग अभी पूरी तरह से सुलझा ही नहीं पाया था, कि कुछ वर्ष पहले
शिक्षक से हेडमास्टर बने शिक्षकों की डिग्री पर भी सवाल उठने लगे हैं।
अगले आदेश तक पद पर तैनात रहेंगे अनुकंपा पर बहाल शिक्षक
मुजफ्फरपुर|अनुकंपा पर 31 मार्च 2015 के बाद बहाल शिक्षक विभाग के अगले
आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे। डीईओ ने इस संबंध में निर्देश जारी किया
है।
डीएलएड कार्यशाला की तारीख को बढ़ाया जाए
पटना| टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के अध्यक्ष
मार्कण्डेय पाठक एवं प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने सरकार से मांग की है कि 8
से 16 तक चलनेवाली डीएलएड की कार्यशाला आधारित गतिविधि को स्थगित की जाए।
आरपीएम में 75% उपस्थिति अनिवार्य
पटना सिटी। चौकशिकारपुर स्थित आरपीएम कॉलेज में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक
संवाद कार्यक्रम हुआ। प्राचार्या प्रो. पूनम ने कहा कि छात्राओं के लिए
अनुशासन, कॉलेज ड्रेस व 75% उपस्थिति अनिवार्य है।
174 फर्जी शिक्षकों पर की जाएगी कार्रवाई
पूर्णिया | जिले में फर्जी तरीके से नियुक्त 174 फर्जी शिक्षकों पर
कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी देते डीपीओ स्थापना
चंद्रशेखर प्रसाद शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान बनमनखी में 121 व रूपौली
में 53 फर्जी शिक्षकों का पता चला है।
मेधा सूची में हेरफेर कर नौकरी कर रहे शिक्षक पर एफआईआर
शेरघाटी| मेधा सूची में हेरफेर कर शिक्षक की नौकरी करने वाले आमस के बभनडीह
प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पराश्रय प्रवींद के खिलाफ निगरानी विभाग ने
एफआईआर दर्ज कराई है।