E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
पांच शिक्षकों के सहारे चल रहा है हाईस्कूल
खगड़िया। सार्वजनिक रामावती उच्च विद्यालय तेमथा की ख्याति दूर-दूर तक
रही है। घनी आबादी के बीच यह उच्च विद्यालय अवस्थित है। लगभग आधे दर्जन
पंचायतों के छात्र-छात्रा इस विद्यालय से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद
विद्यालय को आज तक इंटर स्तरीय विद्यालय का दर्जा नहीं मिल सका है। जबकि
पर्याप्त संख्या में वर्ग कक्ष भी है। 1950 ई. में स्थापित विद्यालय का
संचालन मात्र पांच शिक्षकों के सहारे हो रहा है। यहां वर्ग नौ में 176 व
वर्ग 10 में 214 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिनको पढ़ाने के लिए
प्रधानाध्यापक समेत मात्र पांच शिक्षक हैं। समाज विज्ञान में तीन तथा रसायन
शास्त्र और उर्दू में एक-एक शिक्षक हैं। यहां गणित, ¨हदी, अंग्रेजी,
संस्कृत आदि विषयों में शिक्षक नहीं है। आज यह विद्यालय उपेक्षा का शिकार
है। शिक्षा विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीणों ने यहां
शिक्षकों के नियुक्ति की मांग की है।
कहते हैं प्रधानाध्यापक
प्रधानाध्यापक जयकृष्ण प्रसाद ने बताया कि समस्याओं से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
=====
कहते हैं अधिकारी
डीईओ सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि जानकारी लेंगे। इसके बाद उक्त विद्यालय की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।