अतिथि शिक्षक पद पर नियोजन को मेधा सूची प्रकाशित

सीतामढ़ी। जिले में अतिथि शिक्षक के पद पर नियोजन की जारी प्रक्रिया के बीच जिला प्रशासन ने बुधवार को मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया है। डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर मेधा सूची चिपका दी है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
गुरुवार से 31 जुलाई तक आपत्ति लिया जाएगा। आपत्तियों के निराकरण के लिए समाहरणालय में 9 काउंटर बनाए गए है। जहां वीडियोग्राफी की व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों का आपत्ति स्वीकार किया जाएगा। 01 व 02 अगस्त को आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। 06 अगस्त को अंतिम मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। 07 से 10 अगस्त के बीच मेधा सूची के आलोक में चयनित अभ्यर्थियों से विकल्प प्राप्त कर उनकी काउंसि¨लग की जाएगी। साथ ही प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। जबकि 20 अगस्त को अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया जाएगा। बताया है कि आपत्तियों का निराकरण समाहरणालय में डीएम की देखरेख में होगी। आपत्ति के लिए शपथ पत्र देना होगा। बताते चले कि जिले में अतिथि शिक्षक नियोजन पद के लिए आवेदन दाखिल करने के बाद व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई थी। मामले की कई स्तर पर जांच की गई थी। डीइओ कार्यालय के दो लिपिकों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं डीएम के आदेश पर डीइओ कार्यालय से तमाम फाइलें समाहरणालय मंगवा ली गई थी। समाहरणालय में डीएम के निर्देशन में आवेदन प्रपत्रों की जांच हुई थी। जिसमें व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी। पाया गया था कि बीटेक-एमटेक के अभ्यर्थियों ने भी बीएड-एमएड का प्रमाण पत्र लगाया है। 70 आवेदनों में एक ही प्रमाण पत्र की छाया प्रति को लगाया गया है। इसके बाद आवेदन की जांच हुई थी। वहीं अब मेधा सूची का प्रकाशन किया गया है। 196 पद के विरूद्ध 984 अभ्यर्थियों का नाम

सीतामढ़ी : जिले में अतिथि शिक्षक के 196 पद के विरूद्ध 984 अभ्यर्थियों के नाम की मेधा सूची जारी की गई है। जिसमें अंग्रेजी के 70 पद के विरूद्ध 315, गणित के 37 पद के विरूद्ध 179, भौतिकी के 43 के विरूद्ध 120, रसायण के 43 पद के विरूद्ध 141, वनस्पति विज्ञान के 1 पद के विरूद्ध 49, जंतु विज्ञान के 2 पद के विरूद्ध 97 अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल है। इसके अलावा बीटेक-एमटेक के 83 अभ्यर्थियों का नाम भी मेधा सूची में शामिल है। गणित में अधिकतम 82.31 व न्यूनतम 50.12 फीसद पर कट आफ मा‌र्क्स निर्धारित

सीतामढ़ी : अतिथि शिक्षक नियोजन पद के जारी जारी मेधा सूची में अलग-अलग कट आफ मा‌र्क्स जारी किया गया है। इसके तहत गणित में अधिकतम 82.31, व न्यूनतम 50.12 फीसद, भौतिकी में अधिकतम 83.47 व न्यूनतम 49.43 फीसद, रसायण में अधिकतम 78.65 व न्यूनतम 54.21 फीसद, वनस्पति विज्ञान में अधिकतम 76.41 व न्यूनतम 62.45 फीसद, जंतु विज्ञान में अधिकतम 78.30 व न्यूनतम 55.85 फीसद, अंग्रेजी में अधिकतम 78.27 व न्यूनतम 49.18 फीसद तथा एमटेक में अधिकतम 73.51 व न्यूनतम 59.35 फीसद अंक पर कट आफ मा‌र्क्स जारी किया गया है।