; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बनेगा एक्शन प्लान

कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इंटर रिजल्ट के दो पहलू हैं। पहला, इस बार परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी गई है, यह एक पॉजिटिव चीज है।
दूसरा, यह कि दो-तिहाई बच्चे फेल हो गए हैं। इस स्थिति में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। इस संबंध में एक्शन प्लान बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा की जाएगी। देखा जाएगा कि ठीक ढंग से पढ़ाई के लिए और क्या किया जा सकता है। शिक्षकों की बहाली पर हमने विस्तार से चर्चा की है। शिक्षा विभाग को यह भी देखना चाहिए कि किन स्कूलों का रिजल्ट बेहतर हुआ है? जिन स्कूलों को अनुदान दिया जाता है, उनका कैसा प्रदर्शन रहा? और सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में क्या स्थिति है? 

UPTET news