; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं नियोजित शिक्षक

किशनगंज। टेढ़ागाछ प्रखंड के नियोजित शिक्षकों की दशा अब बद से बदतर होने के कगार पर है। अब कुछ नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
यह बातें बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव प्रजापति सिन्हा ने कही। उन्होंने बताया कि नियोजित शिक्षकों का वेतन दिसंबर माह से लंबित है। बीते छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकगण आर्थिक तंगी की अवस्था से गुजर रहे है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई, परिवार का भरण पोषण एक बड़ी समस्या के रुप में सामने आ गया है।
कई शिक्षकों की स्थिति काफी नाजुक है। उन्हें दुकानदार भी उधार देने से हाथ खड़ा कर चुके है। दूसरी ओर सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। शिक्षक संघ के सभी सदस्यों सहित शिक्षकों ने जिलाधिकारी से बकाया वेतन देने की मांग की है।

UPTET news