; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षकों की सेवा पुस्तिका हो वापस : संघ

मुंगेर। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को डीईओ से मिलकर उन्हें नियोजित शिक्षकों से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर ज्ञापन सौंप उसके निष्पादन की मांग की।
इसमें राज्य के अन्य जिलों के समान प्रथम प्रयास मानते हुए दक्षता परीक्षा का लाभ देने, शिक्षकों की सेवा पुस्तिका वापस करने एवं हाउस रेंट का भुगतान करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार ¨सह ने नेतृत्व में शिक्षकों ने डीईओ से कहा कि संघ की ओर से बार-बार लिखित एवं मौखिक रूप से आपसे वार्ता का आग्रह किया गया। इसको लेकर कमेटी भी गठित की गई। लेकिन अभी तक शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है और न ही अभी तक शिक्षकों को उनकी सेवा पुस्तिका भी वापस मिल पाई है। इसलिए शिक्षकों की इन सभी समस्याओं का शीघ्रता से निष्पादन किया जाना चाहिए। शिष्टमंडल में विजय कुमार सुमन आदि शामिल थे।

UPTET news