; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

मुखिया पर कार्रवाई की मांग को ले शिक्षकों ने दिया धरना

आरा। अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ तथा जगदीशपुर अनुमंडल के सभी शिक्षक संघ के संयुक्त बैनर तले घाघा पंचायत के मुखिया कामता यादव एवं उनके सहयोगियो द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर राम का अपहरण कर जानलेवा हमला करने एवं प्रताड़ित करने के विरोध में अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।
धरना की अध्यक्षता शिक्षक संघ गोपगुट के सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह एवं मंच संचालन अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुखिया कामता यादव एवं उनके सहयोगियो को कठोर से कठोर सजा देने एवं मुखिया की सदस्यता समाप्त करने की माग शासन प्रशासन से की। वक्ताओं ने इस घटना मे शामिल शिक्षिका को अविलंब गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करते हुए उसे शिक्षक पद से सेवा मुक्त करने की माग की गई। साथ ही पीड़ित प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर राम की जान माल की सुरक्षा करने की माग प्रशासन से की गई। बाद मे मागो से सम्बंधित माग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश राम, धर्म कुमार, राम हुलास राम, राजेश कुमार, नीरू कुमारी, प्रेमलता कुमारी, वृंदानंद प्रसाद, सतेन्द्र बैठा सहित अन्य धरना में शामिल थे।

UPTET news