; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी

करपी(अरवल)  : प्रखंड कार्यालय के समक्ष बुधवार को पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने आक्रोशपूर्ण धरना दिया . अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दूबे सिह ने किया . धरनार्थियों को संबोधित करते हुए संघ के जिला सचिव अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सर्वोच्य न्यायालय के आदेश के बाद भी राज्य सरकार के द्वारा सामान काम के लिये सामान वेतन का निर्धारण नही कर रही है ,जो खेद जनक है . अरवल जिले के बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पिछले 12 दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन  चला रही है .  
 

संघ एवं शिक्षको के द्वारा सरकार के गलत नीतियों के विरोध में चल रहा आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार मांगों को मान नहीं लेती है .  वक्ताओं ने कहा कि हमलोग सरकार के द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ नियमित शिक्षकों एवं कर्मचारियों की तरह करते हैं , फिर भी सरकार हमलोगों के साथ सौतेलापन व्यवहार करती है जो कहि से भी न्यायोचित नहीं है . सरकार की दोहरी नीतियों के कारण ही नियोजित शिक्षकों के द्वारा जब अपनी वैधानिक मांग पर आंदोलन किया जाता है तो सरकार के द्वारा दंडनात्मक करवाई की जाती है . धरना के पश्चात पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड कार्यालय को सौपा गया . धरना को अविनाश कुमार गौतम ,बाके बिहारी, नागेश कुमार,अमरेंद्र कुमार, गया यादव, शशिकांत सर्जुन , छोटे नारायण यादव समेत अन्य ने संबोधित किया .

UPTET news