; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

नियोजित शिक्षकों की हड़ताल अब भी जारी, पठन-पाठन ठप होने का दावा

फुलपरास/मधुबनी: समान काम के बदले समान वेतन जैसी मांगों को लेकर नियोजित प्राथमिक शिक्षकोें द्वारा विगत 19 अप्रैल से जारी हड़ताल का असर अब छात्रों के पठन—पाठन पर दिखने लगा है. खासकर जिन संकुलों में नियोजित शिक्षकों की बहुतायात संख्या है उन विद्याालयों में ताले लटके पड़े हैं |

बुधवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखंड के शिक्षकों ने समान काम के बदले समान वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा देने, सेवा शर्तों का प्रकाशन करने, अप्रशिक्षित शिक्षकोें को ग्रेड—पे देने जैसी विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रखंड संसाधन केन्द्र फुलपरास पर धरना दिया तथा सरकार की कथित वादाखिलाफी के खिलाफ जमकर नारे लगाए. प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की |
जबकि उक्त अवसर पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव वीरेन्द्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, प्रेमचंद प्रसाद, डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार, अनिल कुमार, जय प्रकाश यादव, शंभू प्रसाद आदि लोगों ने बताया कि सरकार सम्मानजनक वार्ता करके शिक्षकों की हड़ताल समाप्त कराए वरना मांगों की पूर्ति होने तक हड़ताल जारी रहेगी |

UPTET news