; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

नियोजित शिक्षकों ने निकाला मोटर साइकिल जुलूस

पूणिया। समान काम समान वेतन को लेकर केनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर मे नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
हड़ताल के दसवें दिन अध्यक्ष गुरुदेव राम और संघ के जिला प्रतिनिधि मनीष कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई मे शुक्रवार को नियोजित शिक्षकों द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाल कर प्रखंड के सभी विद्यालयों में घूम-घूम कर जहां कहीं भी नियोजित शिक्षक विद्यालय में बने हुए थे उनसे अनुरोध कर हड़ताल में आने की सहमति मांगी। संघ के जिला प्रतिनिधि ने बताया कि प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक पूर्णत: हड़ताल के समर्थन में है। इस प्रखंड में किसी भी दलाल संगठन का प्रभाव नहीं है जो हड़ताल को कमजोर कर सके। सभी शिक्षकों ने मिलकर एकता का परिचय दिया है, पूर्ण वेतनमान अब दूर नहीं सिर्फ धैर्य रखने की जरूरत है। सर्वोच्च न्यायालय का आदेश समान काम समान वेतन सर्वोपरि है, जिसकी बिहार सरकार अनदेखी कर नियोजित शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। धरना स्थल पर तमाम नियोजित शिक्षक एक स्वर में कहा एक मांग पूर्ण वेतनमान नहीं मिलने तक हमलोगों का आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर सचिव शनि कुमार, कोषाध्यक्ष हिमांशु शेखर, सुचित्रा कुमारी, कुमारी भारती, अर्पिता दास, रफ्तार आलम, संतोष पासवान, नजरूल, अजिताभ ¨सहा, अखिलेश कुमार, असगर समदानी आदि शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news