; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

नियोजित शिक्षकों की हडताल से पढ़ाई ठप

भोजपुर। जिला मुख्यालय समेत अनुमंडल व प्रखंडों में समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा शर्त नियमावली का शीघ्र प्रकाशन, ऐच्छिक स्थानांतरण की सुविधा सहित अन्य मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आंदोलनरत प्राथमिक विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को भी विद्यालयों में तालाबंदी कर पठन पाठन रखा।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष गोरख नाथ ¨सह उर्फ अरूण कुमार ¨सह, सचिव महिपाल ¨सह, रवींद्र राय, आशीष कुमार सिन्हा, शिव कुमार ¨सह, सुनील कुमार ¨सह, अनिल कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, सुशील कुमार आजाद, बाला जी, विभूति नारायण निराला, अशोक कुशवाहा, राजदेव ¨सह, रणजय कुमार, विमल कुमार, राजेश कुमार, राजेन्द्र ¨सह, अमित कुमार, रोबिन कुमार, दीपक कुमार, नंद किशोर लाल, बीरेन्द्र ¨सह, अनुपम ¨सह चौहान, मनोज कुमार, रवि रंजन ¨सह सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने में अपनी ताकत झोंक दी। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार पर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए तभी दबाव बनाया जा सकता है जब सभी शिक्षक संघ एकजुट होकर आंदोलन को सशक्त बनाएंगे। इसके लिए शिक्षक नेताओं ने सभी शिक्षक संघों से एक बार फिर एकजुटता दिखाने की अपील की। इधर नियोजित शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से यहां अधिकांश विद्यालयों में ताले लटक रहे हैं और पठन पाठन ठप हो गया है। 

UPTET news