; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

हाजिरी बना कर डेढ़ दर्जन शिक्षक गायब

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय तुर्की में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला पार्षद रानी देवी, पार्षद पति संजय पासवान व छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष नीरज यादव पहुंचे और पठन पाठन का जायजा लिया।
इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार झा किसी को प्रभार दिए बगैर अनुपस्थित हैं। निरीक्षण के दौरान शिक्षक राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, शशिरंजन कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, प्रिया गोस्वामी, अर्चना कुमारी, संजय कुमार निराला, रामप्रवेश कुमार, मुर्शीद आलम, हसनैन कैसर, मो. कमरुद्दीन, परवेज आलम, पंकज शाही, जयनारायण ठाकुर मौजूद मिले जबकि प्रभारी एचएम समेत अन्य 20 शिक्षक मौजूद नहीं थे। बताया गया कि प्रभारी आयकर कार्यालय गए हैं। जिला पार्षद ने बीडीओ संजीव कुमार को इसकी सूचना दी। जिला पार्षद ने बताया कि इस विद्यालय के अध्यक्ष डीएम होते हैं, फिर भी यहां पठन- पाठन की व्यवस्था लचर है। कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।

UPTET news