; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के 681 पदों पर प्रोन्नति का रास्ता साफ

राजकीय कृत एवं परियोजना माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के प्रोन्नति के 1393 स्वीकृत पदों के आधार पर 681 रिक्त पदों पर सहायक शिक्षकों की प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। प्रोन्नति के लिए सहायक शिक्षकों की राज्य स्तर पर वरीयता सूची तैयार कर ली गई है।
शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने इसके लिए जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया था। विभाग ने तय किया है कि वरीयता सूची में 20 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले सहायक शिक्षक शामिल होंगे। वरीय वेतनमान प्राप्त सहायक शिक्षक। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक से प्राप्त वरीयता सूची में शारीरिक प्रशिक्षित शिक्षक जो निर्धारित प्रशिक्षण की योग्यता नहीं रखते हैं, उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। एमए, एमकॉम एमएससी के समकक्ष योग्यताधारी को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति का प्रावधान नहीं है। 

UPTET news