; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

दो हजार नियोजित शिक्षकों की जाएगी नौकरी

पटना: दक्षता परीक्षा में तीसरी बार फेल करने वाले राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों के करीब दो हजार शिक्षकों की नौकरी जाएगी। राज्य शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने 19 जुलाई को दक्षता परीक्षा ली गई थी।5034 उत्तीर्ण नहीं हो सके।

पहले ही दो बार फेल हो चुके 2734 नियोजित शिक्षक तीसरी बार दक्षता परीक्षा में बैठे थे। माना जा रहा है कि इनमें से करीब 2000 तीसरी बार भी पास नहीं हो सके हैं। हालांकि एससीईआरटी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट अभी शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को नहीं सौंपी है।

रिपोर्ट आते ही फेल शिक्षकों को सेवामुक्त करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। बता दें कि प्रावधान है कि नियोजित शिक्षकों को दक्षता परीक्षा पास करना जरूरी होगा। दो बार फेल करने वाले शिक्षकों को सेवामुक्त कर दिया जाएगा। दक्षता परीक्षा के दौरान 2734 ऐसे शिक्षक सामने आये जो दो बार फेल हो गये। विभाग ने जब कार्रवाई शुरू की तो ये शिक्षक कोर्ट चले गये। कोर्ट के निर्देश पर इन्हें तीसरी बार भी मौका दिया गया, लेकिन अब भी जो पास नहीं हो सके हैं वे शिक्षक नहीं रह पाएंगे।

UPTET news