; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

मानव श्रृंखला का बहिष्कार करेंगे उर्दू शिक्षक

मोतिहारी। ऑल बिहार उर्दू-बंगला स्पेशल टीईटी उर्दू शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक अंजुमन इस्लामिया मोतिहारी के प्रांगण में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष कैश हुसैनी ने की।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार के फिटमैन कमेटी द्वारा सातवें वेतनमान में नियोजित शिक्षकों को लाभ नहीं देने, सभी नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा जबतक नहीं मिलेगा तथा बिहार सरकार आगामी पंद्रह जनवरी तक सेवा शर्त का प्रकाशन नहीं हुआ तो सभी उर्दू-बंगला टीईटी शिक्षक संघ की ओर से मानव श्रृंखला कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी। साथ ही चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। मौके पर जिला सचिव मो. जलालुद्दीन, मो. जमशेद, मो. मेराज, मो. कमालुद्दीन, तस्लीम ज्बा, मो. नौसाद, शबाना बेगम, जेबा अंजुम, सइस्ता बेगम, नुसरत हाशमी, निशात प्रवीण, तबरेज आलम, अब्दुल कुदुश, मैनुद्दीन, तारिक अनवर सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। 

UPTET news