; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

विद्यालय से कई शिक्षक मिले गायब

बांका। प्रमुख मंजू देवी ने शनिवार को दूसरे दिन भी रतनपुर मुकद्दमा पंचायत के आधे दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कई विद्यालय में शिक्षक गायब मिले जबकि कई विद्यालयों में उपस्थित से अधिक उपस्थिति दर्ज पाई गई।
साथ ही किसी भी विद्यालय में मीनू के अनुसार भोजन नहीं पाया गया ।
प्रमुख ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जनकपुर में उपस्थित छात्रों से अधिक पंजी पर उपस्थिति दर्ज था। मध्य विद्यालय भीमसेन में दो दिनों सहायक शिक्षक राजीव कुमार मिश्र बिना सूचना के अनुपस्थिति थे। इसी तरह एनपीएस रतनपुर पश्चिम में उपस्थित छात्र 58 था। जबकि पंजी में शिक्षक द्वारा 70 छात्रों की उपस्थिति बनाई थी। वहीं, प्रोन्नत मध्य विद्यालय बलिया में 80 छात्र उपस्थित थे। उपस्थिति पंजी में 98 छात्रों की उपस्थिति बनाई गई थी। प्राथमिक विद्यालय कुम्हरा में महीनों से छात्रों की उपस्थिति पंजी खाली पायी गयी। साथ ही प्रधानाध्यापक जाहिद हाजरी बनाकर फरार पाया गया। प्रमुख ने कहा कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन में भारी अनियमितता पाई गई। अनियमितता करने वाले शिक्षक का तत्काल वेतन रोकने के लिए विभागीय पदाधिकारी को पत्र लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान तबतक जारी रहेगा जबतक शिक्षक को अपनी जिम्मेदारी का अहसास नहीं हो जाता है। जांच टीम में योजना समिति सदस्य सुधीर ¨सह, स्थाई समिति सदस्य शैलजानंद झा, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष सह शिक्षा समिति सदस्य रंधीर राय तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।

UPTET news