सासाराम। एक संवाददाता जिले की सभी पंचायत नियोजन इकाइयों के उर्दू-बांग्ला विषयों के अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण के लिए शुक्रवार को प्रखंडवार कैंप लगाये गये। प्रखंडवार कैंपों में 46 नियुक्ति पत्र बांटे गए। कई अभ्यर्थियों के कैंप में नहीं पहुंचने से 410 पद रिक्त रह गए।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
दो एचएम समेत सात शिक्षक तलब, वेतन बंद
सीतामढ़ी। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान बरती गई अनियमितता को लेकर डीईओ
सुरेश प्रसाद ने दो प्रधानाध्यापक समेत सात शिक्षकों को तलब करते हुए उनके
वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। डीईओ प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को 2:30
बजे जब मध्य विद्यालय बाड़ा हिन्दी परिहार पहुंचे तो स्कूल बंद हो गया था
चार लाख नियोजित शिक्षकों को दें पूर्ण वेतनमान
लखीसराय। बिहार सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक मे अविलंब चार
लाख नियोजित शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान दें तथा नियमित शिक्षकों की तरह
उसके बराबर सेवा शर्त देना सुनिश्चित करें। उक्त बातें बिहार पंचायत नगर
प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार ने कही।
खतरे में पड़ी नौ नियोजित शिक्षकों की नौकरी
मुजफ्फरपुर। मोतीपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत नौ नियोजित
शिक्षकों की नौकरी पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। इन शिक्षकों ंका
टीईटी प्रमाण पत्र निगरानी जांच में फर्जी पाया गया। जिला कार्यक्रम
अधिकारी स्थापना के पत्र 4928/16 के निर्देशानुसार प्रखंड शिक्षा अधिकारी
ने नियोजन समिति को इन शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।
21 शिक्षक अभ्यर्थियों को मिला नियोजन पत्र
सीतामढ़ी। विभागीय निर्देश के आलोक में शुक्रवार को जिले के विभिन्न
प्रखंडों में उर्दू-बांग्ला शिक्षक नियोजन मेला आयोजित हुई। जिसमें रिक्त
पदों के विरुद्ध अर्हता प्राप्त करने वाले 21 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र
निर्गत किया गया। देर शाम तक नियंत्रण कक्ष में बोखड़ा, बाजपट्टी, रीगा,
मेजरगंज व परिहार की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई थी।
निगरानी ने बनियापुर व लहलादपुर के पंचायत सचिव को किया तलब
छपरा। प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन की जांच कर रही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो
ने फोल्डर व मेधा सूची की मिलान कराने के लिए बनियापुर व लहलादपुर के
पंचायत सचिव को तलब किया है।
दशकों बाद जगी प्रोन्नति की आस
दरभंगा। दशकों बाद जिले के डेढ़ हजार प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत
प्राथमिक शिक्षकों, संस्कृत, मदरसा डिग्रीधारियों के अलावा कला पढ़ानेवालों
को स्नातक वेतनमान का लाभ मिलेगा। ऐसे शिक्षक भी स्नातक वेतनमान का लाभ
मिलने के बाद पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक की कुर्सी सुशोभित कर सकेंगे।
प्रथम श्रेणी में 10000 छात्र दोबारा जांच में 3000 हो गये
पटना : प्रथम श्रेणी में पास करने का खेल केवल बिहार बोर्ड में ही
नहीं चला है. बल्कि, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के मध्यमा के रिजल्ट में भी
प्रथम श्रेणी में पास करने का खेल चला. उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में दस
हजार परीक्षार्थी को प्रथम श्रेणी में पास कर दिया गया था.
बिहार में 12 वीं के छात्र ने केले के तने से पैदा कर दी बिजली
बिहार के भागलपुर जिले के खरीक के तुलसीपुर जमुनियां स्थित मॉडल हाईस्कूल
के 12 वीं के छात्र गोपालजी को केले के तने से बिजली बनाने में कामयाबी
मिली है। इसका नाम रखा है "बनाना बायो सेल"।
फिर नौकरियों की बहार, सरकारी स्कूलों में भर्ती होंगे 14 हजार से अधिक अध्यापक
इलाहाबाद बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 14,165 सहायक अध्यापकों की भर्ती की तैयारी है। इनमें से चार हजार पदों पर उर्दू के शिक्षकों की भर्ती होगी। 10,165 पद टीईटी पास, बीटीसी या समकक्ष डिग्रीधारियों के लिए प्रस्तावित हैं।