E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
चार शिक्षकों के वेतन भुगतान पर लगी रोक
सीतामढ़ी। निरीक्षण के दौरान स्कूल से फरार व स्कूल का संचालन प्रेरक से
कराये जाने को लेकर बीईओ डा. अमरेन्द्र पाठक ने मध्य विद्यालय मानिकथर
परिहार के प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों को तलब करते हुए उनके वेतन
भुगतान पर रोक लगा दी है।
देर से आने का कारण पूछा तो निकाल दिया चाकू
मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना अंतर्गत बैरिया उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय
में सोमवार को प्रधानाध्यापक पर शिक्षक ने चाकू से हमला करने का प्रयास
किया। सूचना पर अहियापुर थाने की पुलिस पहुंची। प्रधानाध्यापक प्रतिभा
कुमारी ने लिखित शिकायत की।
शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर
पटना| बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी
अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर गर्दनीबाग में
बैठ गए। धरना को संबोधित करते हुए महासंघ के संयोजक शंभुनाथ सिन्हा ने
सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन, समता के सिद्धांत के आधार पर संबद्ध
डिग्री
कल टीइटी एसटीइटी पास नियोजित शिक्षक करेंगे विधान सभा का घेराव
मधुबनी : टीइटी एसटीइटी पास नियोजित शिक्षक संघ जिला इकाई अपनी मांगों को लेकर 3 अगस्त को विधान सभा का घेराव करेगा. संघ जिलाध्यक्ष वसी अख्तर ने एक बयान जारी कर कहा कि टीइटी एसटीइटी पास शिक्षकों को सरकार 9300 से 34,800 पे स्केल में रखे तथा हमलोगों को राजकर्मी का दर्जा दें.
लालकेश्वर का दामाद विवेक भाग गया नेपाल
पटना : बिहार बोर्ड
के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर प्रसाद के दामाद विवेक रंजन नेपाल भाग गया
है. पुलिस उसकी तलाश में बिहार, बंगाल, झारखंड, यूपी में छापेमारी कर रही
थी, जबकि वह सीतामढ़ी में छुपा हुआ था. उसे एक शिक्षक ने पनाह दी थी.
गड़बड़ी करनेवाले शिक्षक होंगे ब्लैक लिस्टेड
मूल्यांकन का मामला : छात्रों के भविष्य से खेलनेवाले शिक्षकों के अब आयेंगे बुरे दिन , 158 शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई
पटना : उत्तरपुस्तिका में कम अंक देना, अंक जोड़ने में गलती करना, अंकों की हेराफेरी करना आदि जैसी गलतियां इस बार इंटर और मैट्रिक के मूल्यांकन में हुई हैं.
पटना : उत्तरपुस्तिका में कम अंक देना, अंक जोड़ने में गलती करना, अंकों की हेराफेरी करना आदि जैसी गलतियां इस बार इंटर और मैट्रिक के मूल्यांकन में हुई हैं.
नियोजन इकाइयों के विरुद्ध एफआइआर की कार्रवाई शुरू, 31 जुलाई थी लास्ट डेट
पूरी तरह नहीं जमा हो सके मेधा सूची व फोल्डर
भभुआ (नगर) : इकोर्ट के निर्देश पर नियोजित शिक्षकों से जुड़े फोल्डर जमा कराने में नियोजन इकाइयों की लापरवाही एक बार फिर सामने आयी है. निगरानी की सख्ती के बाद जिले में छूटे हुए शिक्षकों से जुड़े फोल्डर व मेधा सूची को जमा करने के लिए 31 जुलाई तक की समय सीमा निर्धारित की गयी थी.
भभुआ (नगर) : इकोर्ट के निर्देश पर नियोजित शिक्षकों से जुड़े फोल्डर जमा कराने में नियोजन इकाइयों की लापरवाही एक बार फिर सामने आयी है. निगरानी की सख्ती के बाद जिले में छूटे हुए शिक्षकों से जुड़े फोल्डर व मेधा सूची को जमा करने के लिए 31 जुलाई तक की समय सीमा निर्धारित की गयी थी.
घर बैठे वेतन उठाने के मामले में प्रमुख हुए सख्त
लखीसराय। प्रखंड के पिपरिया शिक्षांचल अंतर्गत उमवि. पथुआ की नियमित
शिक्षिका सीमा कुमारी चौधरी द्वारा बिना विद्यालय गए चार वर्षों से घर बैठे
वेतन उठाने के मामले पर प्रखंड प्रमुख लूसी देवी सख्त हैं। प्रखंड प्रमुख
लूसी देवी ने दैनिक जागरण में प्रमुखता से छपी इस खबर पर संज्ञान लिया है।
231 नियोजन इकाई पर होगी एफआईआर
गया। पंचायत राज संस्था अंतर्गत सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में
नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं मेधा जांच के
लिए निगरानी को उपलब्ध कराना था।
खगड़िया में बच्चों के एमडीएम खा रहे 'गुरूजी'
खगड़िया। खगड़िया के विद्यालयों में बच्चों के बजाय गुरूजी ही एमडीएम खा
रहे हैं। शिक्षा विभाग के तमाम प्रयास बाद भी विद्यालयों में बच्चों की
फर्जी हाजिरी बनाकर विद्यालय प्रधान गोलमाल में लगे हुए हैं। हाल ही में कई
विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के दौरान इस तरह का मामला प्रकाश में आने से
विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
शिक्षक को नहीं मिल रही अर्जितावकाश की राशि
सहरसा। राज्य सरकार लाख कोशिश करें लेकिन विभाग के अधिकारियों के कानों तक
जूं तक नहीं रेंगती है। विभाग से त्रस्त एक अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक
सदानंद ¨सह की हालत आज मरणासन्न हो गयी है।
शिक्षकों ने बीइओ का किया घेराव
मधेपुरा : जिला प्रोन्नति संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों शिक्षकों ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया. मौके पर शिक्षकों ने कहा कि प्रोन्नत पर सही फैसला नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. लेकिन डीईओ द्वारा प्रोन्नत का मामला डीपीओ (स्थापना) को सौंपे जाने के बाद शिक्षकों का समूह डीपीओ (स्थापना) को घेरा.