; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

चार शिक्षकों के वेतन भुगतान पर लगी रोक

सीतामढ़ी। निरीक्षण के दौरान स्कूल से फरार व स्कूल का संचालन प्रेरक से कराये जाने को लेकर बीईओ डा. अमरेन्द्र पाठक ने मध्य विद्यालय मानिकथर परिहार के प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों को तलब करते हुए उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
बीईओ ने कहा है कि जब तक संतोषजनक जबाब नहीं मिलता है, तब तक इन शिक्षकों का वेतन बंद रहेगा। वहीं मध्य विद्यालय नरगा के सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकसी करने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मास्टर फरार, प्रेरक कर रहे थे स्कूल का संचालन
सोमवार को अपराह्न 2 बजे बीईओ डा. अमरेन्द्र पाठक मध्य विद्यालय मानिकथर पहुंचे। वहां स्कूल के एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे। एकमात्र प्रेरक स्कूल के कुछ बच्चे को पढ़ा रहे थे। बीईओ के पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और शिक्षकों की शिकायत की जाने लगी। अभिभावक व स्कूल के बच्चों ने कहा कि भ्रमण के लिए 20 हजार की राशि मिली थी। मास्टर साहब बैंक से पैसे निकाल लिए, लेकिन बच्चे को भ्रमण कराने कहीं नहीं ले गए है। उन्होंने शिक्षकों के कार्यशैली व शिक्षण व्यवस्था की शिकायत की। बीईओ ने अभिभावकों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीईओ ने प्रधानाध्यापक समेत अनुपस्थित चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की है। संतोषजनक जबाब नहीं देने तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
फर्जी हस्ताक्षर पर स्कूल के खाते से राशि की निकासी

परिहार प्रखंड के मध्य विद्यालय नरंगा के शिक्षा समिति के सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर स्कूल के खाते से राशि की निकासी कर ली गई है। बीईओ अमरेन्द्र पाठक ने प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार को तलब करते हुए अभिलेख के साथ हाजिर होने का आदेश दिया है। सचिव मीरा देवी ने लिखित आवेदन देकर प्रधानाध्यापक की शिकायत की है। कहा है कि सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर स्कूल के खाते से राशि की निकासी करना अपराध है। उन्होंने मामले की जांच कर प्रधानाध्यापक पर कारवाई की मांग की है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news