राज्य सरकार प्रदेश के हाईस्कूल व सरकारी इंटर कालेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती करेगी। इसके लिए शिक्षा मंत्री के निर्देश पर माध्यमिक निदेशालय ने जिलों को अपने यहां के हाईस्कूलों व इंटर विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों का सर्वे करने का निर्देश दिया है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
बिहार को विकसित करने के लिए सरकार ने खोला खजाना, 9,026 करोड़ शिक्षा के लिए
पटना: विकसित बिहार के सात निश्चय को पूरा करने के लिए राज्य
में अगले चार साल में 14,250 करोड़ रुपया खर्च किया जायेगा । मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की हुई बैठक में इससे संबंधित
प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी ।
बिहार बोर्ड में एक और घोटाला, बिना जांचे कापियों का निकला रिजल्ट
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में एक और मेधा घोटाला सामने आया है।
करीब एक हजार कॉपियों की अधूरी जांच या बिना जांचे ही रिजल्ट जारी कर दिया
गया है। पिछले नौ महीने के दौरान हुई परीक्षाओं व रिजल्ट में यह खेल सामने
आया है। इस वक्त एक दर्जन से अधिक ऐसी कॉपियां पकड़ी गई हैं।
शिक्षक नियोजन : भगवानपुर के पूर्व बीईओ पर प्राथमिकी
कैमूर । शिक्षक नियोजन में मेधा सूची जमा ना करना बीईओ को भारी पड़ा।
मामले में जिले के भगवानपुर प्रखंड के पूर्व बीईओ अंबिका राम पर भी गाज
गिरी है, उनपर शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज
करायी है। अंबिका राम फिलहाल रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड में पद
स्थापित हैं।
डीइओ ने कहा, ईद से पहले मिल जायेगा शिक्षकों को मानदेय
बक्सर : जिले के
करीब 125 उर्दू शिक्षकों का मानदेय विगत पांच महीने से बंद है, जिसके कारण
शिक्षकों को आर्थिक कठिनाई उठानी पड़ रही है. रमजान के महीने और ईद पर्व
को लेकर इनका खर्च भी बढ़ गया है, लेकिन पैसे के अभाव में ये कर्ज में डूबे
हुए हैं. ईद पर्व मनाने को लेकर ये परेशान हैं.
नियोजित शिक्षकों के साल भर के वेतन की राशि मंजूर
तीन माह का बकाया िमलेगा एक साथ, हर माह राशि की मंजूरी की जरूरत नहीं
पटना : राज्य के प्रारंभिक स्कूलों के 3.23 लाख नियोजित शिक्षकों के
अब एक साल के वेतन की राशि को सरकार ने स्वीकृत कर दिया है. गुरुवार को
कैबिनेट की बैठक में इसके लिए 9226 करोड़ रुपये मंजूर किये गये.
पदस्थापन को ले शिक्षकों ने दिया धरना
जमुई। पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे 116 प्रोन्नत प्रधानाध्यापकों ने
गुरुवार को शिक्षा भवन के समक्ष धरना दिया। सभी प्रोन्नत प्रधानाध्यापक
पदास्थापन न होने पर विरोध जता रहे थे। बाद में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि
मंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिन्हा से मुलाकात की। साथ ही
उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
माध्यमिक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया 25 से
खगड़िया। पंचम माध्यमिक शिक्षक नियोजन को लेकर 25 जून से प्रक्रिया आरंभ
होगी। आवेदन 27 जून से अभ्यर्थी दाखिल कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 26
जुलाई है।
टॉपर घोटाला: बच्चा राय के घर से 20 लाख के गहने और अहम दस्तावेज बरामद
पटना: बिहार इंटरमीडियेट की परीक्षा में
टॉपर्स फर्जीवाड़ा मामले के जेल में बंद मास्टर माइंड अमित कुमार उर्फ
बच्चा राय के वैशाली जिले के कीरतपुर स्थित घर पर विशेष जांच दल (एसआईटी)
ने छापेमारी कर 20 लाख रुपए से अधिक का जेवरात और कई अहम दस्तावेज मिले
हैं।
नीतीश के सात निश्चय के लिए कैबिनेट ने पास किये 14,250 करोड़
पटना : विकसित
बिहार के लिए मुख्यमंत्री के सात निश्चय को पूरा करने के लिए अगले चार
साल में 14,250 करोड़ रुपया खर्च किया जायेगा. इसकी स्वीकृति गुरुवार को
कैबिनेट की बैठक में दी गयी. सरकार के इस निर्णय से राज्य में मुख्यमंत्री
ग्रामीण गली-नली पक्कीकरण निश्चय योजना को पूरा किया जायेगा.
एक घंटे चली कैबिनेट की बैठक में 27 हजार 663 करोड़ रुपये स्वीकृत
नीतीश कैबिनेट ने शिक्षा, स्वास्थ्य, नल, गली पक्कीकरण समेत विभिन्न योजनाओं के लिए अपना खजाना खोल दिया है. एक घंटे की कैबिनेट की बैठक धड़ाधड़ 27 हजार 663 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए. स्वीकृत राशि में से 9,026 करोड़ शिक्षा, 2351 करोड़ समाजिक कल्याण, 636 करोड़ योजना विकास विभाग, हेल्थ
Good News : 66,104 शिक्षकों के लिए वेतन जारी
राज्यमें
कार्यरत सरकारी शिक्षकों को मासिक वेतन जारी करने पर सरकार ने अपनी सहमति
दे दी। पहले भी इन शिक्षकों को वेतन समय पर भुगतान होता रहा है। सरकारी
शिक्षकों के वेतन मद में 1121 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। कैबिनेट ने वेतन
मद की राशि को जारी करने को स्वीकृति दी है।
शिक्षिकाओं ने डीएम से लगाई एरियर के भुगतान की गुहार
छपरा। राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने एरियर
(अंतरवेतन) के भुगतान को ले गुरूवार जिलाधिकारी दीपक आनंद से गुहार लगायी
है। इस संबंध में गर्ल्स स्कूल की शिक्षिकाओं ने डीएम को आवेदन भी सौंपा
है। जिसमें कहा है कि इनका वर्ष 2008 से अबतक के एरियर का भुगतान नहीं किया
गया है। जबकि नगर परिषद के अंर्तगत आने सभी हाई स्कूल के शिक्षकों के अंतर
वेतन का भुगतान हो चुका है।
इंटर टॉपर्स मामला : बच्चा राय के घर पर छापा
बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर्स
फर्जीवाड़ा मामले के जेल में बंद मास्टर माइंड अमित कुमार उर्फ बच्चा राय
के वैशाली जिले के कीरतपुर स्थित घर पर छापेमारी की. बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर्स फर्जीवाड़ा मामले के
जेल में बंद मास्टर माइंड अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के वैशाली जिले के
कीरतपुर स्थित घर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) ने छापेमारी कर 20 लाख रुपये
से अधिक के जेवरात और एक लाख रुपये बरामद किये हैं.
पूर्व बीइओ सहित 43 पंचायत सचिवों पर केस
नियोजित शिक्षकों से जुड़े फोल्डर जमा नहीं करने पर हुई कार्रवाई
भभुआ (नगर) : नियोजित शिक्षकों से जुड़े फोल्डर जमा नहीं करनेवाले
पंचायत सचिवों के विरुद्ध विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिले में
अब तक नियोजित शिक्षकों से जुड़े फोल्डर जमा नहीं करने के मामले में एक
पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित 43 पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज
करायी गयी है.
सरकार के खिलाफ शिक्षक करेंगे आंदोलन
औरंगाबाद। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक अपनी
मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। आंदोलन की रणनीति को लेकर शिक्षकों ने बैठक
की। अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, जिला संयोजक संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी अशोक
कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार के उदासीन रवैये के कारण शिक्षा
विभाग की स्थिति बदहाल है। अप्रैल 2016 से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है।