पटना.राज्य में उर्दू शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पंचायत चुनाव के बाद फिर शुरू होगी। यह विधानसभा चुनाव के पहले से लंबित है। अब इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। अभी तक करीब आधे शिक्षकों की ही बहाली हो पाई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित उर्दू-बांग्ला विशेष टीईटी आयोजित हुआ था। इसमें 16,882 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया था।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
क्या अवैध संबंध को ले चली गई शिक्षक की जान
अररिया: बौंसी थाना क्षेत्र के कबैया का रहने वाला पंचायत शिक्षक सुमन
कुमार मंडल की हत्या कहीं अवैध संबंध में तो नहीं गयी? पुलिस अनुसंधान इस
दिशा में कुछ ज्यादा ही घूम रही है। हालांकि घटना के बाद पुलिस कुम्हरा
गांव से एक शिक्षक तथा एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कागजों तक ही सिमटा अतिरिक्त कक्षा
सुपौल : शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने पढ़ाई में
कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त पढ़ाई की व्यवस्था की। इसके तहत विद्यालय समय
के बाद ऐसे बच्चों के लिये एक घंटा का अतिरिक्त वर्ग कक्षा चलानी है।
परन्तु जिले में विभाग की यह महत्वाकांक्षी सोच उदासीनता की भेंट चढ़ चुका
है।
जांच के बाद भी शिक्षकों की नहीं बदल रही कार्यशैली
रोहतास। लगातार जांच के बाद भी शिक्षकों के रुख में बदलाव नहीं आ रहा
है। बीईओ कमलेश कुमार ¨सह ने प्रखंड क्षेत्र के पांच विद्यालयों का
निरीक्षण गुरुवार को किया। इसमें दो विद्यालय न तो समय से खुले थे और न ही
कोई शिक्षक उपस्थित था। बीइओ ने बताया कि जांच के क्रम में वे 6.35 में
विशम्भर मध्य विद्यालय धारुपुर पहुंचे तो वहां कोई भी बच्चा उपस्थित नहीं
था।
पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएं शिक्षक
रोहतास। उच्च विद्यालय डेहरी में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता अभियान
चलाया गया। प्रधानाचार्य इंद्रसान सिहं यादव के नेतृत्व में छात्रों व
शिक्षकों ने विद्यालय के परिसर व उसके आस पास के पौधे में पानी डाल पौधे का
रक्षा करने का प्रयास किया।
उच्च न्यायालय के आदेश का करें अनुपालन
मधुबनी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने बेनीपट्टी प्रखंड के
कटैया पंचायत के पंचायत सचिव सह पंचायत शिक्षक नियोजन समिति के सचिव को
सख्त निर्देश दिया है कि न्यायादेश का अनुपालन शीघ्र करना सुनिश्चित करें।
साथ ही कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में
यदि अवमानना वाद का मामला बनता है तो इसकी सारी जवाबदेही उक्त पंचायत सचिव
की ही होगी।
खुद वेतन वृद्धि कर अधिकारी ने की ढाई लाख की अधिक निकासी
जागरण संवाददाता, हाजीपुर : सरकारी सेवकों के वेतन वृद्धि के लिए सरकार
ने नियम-कानून बना रखा है। वेतन वृद्धि को लेकर राज्य सरकार समय-समय पर यह
फैसला लेती है। वित्त विभाग के निर्देश के आलोक में सरकारी सेवकों की वेतन
वृद्धि होती है। ठीक इसके विपरीत हाजीपुर में एक अधिकारी ने निर्देशों के
खिलाफ
10 मई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट करें अपडेट
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को नैक
मूल्यांकन की तैयारी को लेकर कुलपति प्रो. रमाशंकर दुबे की अध्यक्षता में
बैठक हुई। जिसमें पहली बैठक सभी विभागाध्यक्षों के साथ हुई। इसके अलावा एक
अन्य बैठक नैक मूल्यांकन में सहयोग के लिए बनाई गयी 13 कमेटियों के साथ
हुई।
औचक निरीक्षण में कई शिक्षक व प्रधानाध्यापक मिले गायब
वैशाली। गोरौल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी
सुशील कुमार ने गुणवत्ता कार्यक्रम को लेकर कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण
किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के वार्षिक कार्य योजना वर्ग विनियम
पंजी के अनुसार शिक्षण होते पाया। वहीं कुछ विद्यालयों में जांच के दौरान
विभागीय निर्देश का कोई प्रभाव नजर नहीं आया।
शिक्षक नियोजन पत्र के मामले में बैकफुट पर आया नपं प्रशासन
मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र की नगर पंचायत झंझारपुर में स्थित
पार्वती लक्ष्मी कन्या 2 उच्च विद्यालय में नामांकित तकरीबन 1700 छात्राओं
का भविष्य संगीत शिक्षक की बहाली हो जाने से तत्काल अंधकार में जाने से बच
गया है। इसका श्रेय डीएम गिरवल दयाल ¨सह को जाता है।