; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षकों को समय पर वेतन देने पर बल

बांका। शहर के अभ्यास मध्य विद्यालय में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अवध किशोर ¨सह ने की। जिलाध्यक्ष ने बैठक में भागलपुर से आये हुए सभी अधिकारियों का स्वागत किया। उसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गयी।

जिला प्रधान सचिव घनश्याम यादव ने सभी अंचल की समीक्षा करते हुए बताया कि अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव नये साल के जनवरी माह में होगा। बैठक के दौरान स्नातक वेतनमान एवं प्रवरण वेतनमान की प्रोन्नति को संगठन ने चुनौती के तौर पर स्वीकार करते हुए आगे की रणनीति बनाई। उसके अलावा सभी शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान करने का भी मामला बैठक में छाया रहा। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक दिन रात एक करते हुए भविष्य का निर्माण करते है। इसलिए उन्हें समय पर वेतन का भुगतान होना ही चाहिए। उन्होंने बताया कि आगे से अब कार्यालय स्तर पर शिक्षकों के समस्या का निदान किया जायेगा। बैठक में वरीय उपाध्यक्ष मुरलीधर ¨सह, उपाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष यशवंत प्रसाद राय, सचिव संजय कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष अमरेंद्र नारायण ¨सह, पाडंव कुमार यादव, शशि कुमार सुमन, परमानंद ¨सह, जयकांत प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, संजय कुमार, राजीव कुमार रंजन, मुकेश शर्मा, मुकेश यादव, अनिल मांझी, महेंद्र यादव, उमेश मंडल, किरानी प्रसाद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

UPTET news