; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

बच्चों की उपस्थिति कम होने पर रुकेगा शिक्षकों का वेतन

सीतामढ़ी। जिन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 70 प्रतिशत से कम होगी वहां के प्रधान शिक्षक सहित सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगेगी। उक्त जानकारी बीईओ रामवृक्ष ¨सह ने प्रखंड संसाधन केंद्र नयाटोल में आयोजित मासिक गुरु गोष्ठी में दी।
मंगलवार को आयोजित प्रधान शिक्षकों की गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बीईओ श्री ¨सह ने कहा कि शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की 70 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। जिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति इससे कम दर्ज की जाएगी वहां के प्रधान समेत सभी शिक्षकों के वेतन बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यालय से संबंधित प्रगति रिपोर्ट, विद्यालय से बाहर के सृजित बच्चों की सूची, बच्चों का आंकड़ा संग्रह प्रपत्र समय पर जमा नहीं करने पर 12 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने की जानकारी दी। गोष्ठी में संकुल समन्वयक पंकज किशोर पवन, शिवमंगल कुमार, विजय कुमार, विजय शंकर ठाकुर, दिलीप कुमार, एमडीएम प्रभारी पंकज कुमार, प्रधान शिक्षक अबू एकराम, रविरंजन, राकेश कुमार चौधरी, रामकिशोर पासवान, अशोक पासवान, पंकज कुमार, हिमा रंजना, चंदेश्वरी कुमारी समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news