; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

तीन शिक्षक पर चला विभाग का डंडा

शेखपुरा। प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न पंचायतों के प्राथमिक तथा मध्य विद्यालय में कार्यरत 3 शिक्षकों पर विभागीय डंडा चला। इन तीनों शिक्षकों को पद मुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी बीडीओ मनोज कुमार ने दी। बताया कि इन तीनों शिक्षकों में से सीमा कुमारी जो कि मध्य विद्यालय मणिंड में कार्यरत थी।
फूल कुमारी मध्य विद्यालय कैमरा में कार्यरत थी तथा राम ललन कुमार बेलखुंडी विद्यालय में कार्यरत थे। इन तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए तीनों को पद मुक्त कर दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि सीमा कुमारी को स्पष्टीकरण पूछा गया था लेकिन स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया है। जबकि फूल कुमारी को उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पद से मुक्त किया गया है। वहीं राम ललन कुमार को एक साल तक लीव पर रहने के कारण उन्हें पद से मुक्त किया गया। पद मुक्त कुल 3 शिक्षकों को लेटर भेजा जा रहा है ताकि उनको इसकी सूचना दी जा सके। इधर उन 3 शिक्षकों पर कार्रवाई होने से हड़कंप मच गई है। मालूम हो कि इससे पहले भी निगरानी विभाग द्वारा जांच करने के दौरान चेवाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत कुल 16 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है।

UPTET news