; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

प्रखंड व पंचायत शिक्षकों का होगा स्थानांतरण

पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में फसल क्षति की राशि अबतक लाभुकों के खाते में नहीं दिए जाने के बाबत टौली मुखिया शमशाद आलम, बभनी के पंचायत समिति सदस्य सत्तार आलम आदि द्वारा पूछे जाने पर बीडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि बैंक को चेक और लाभुकों की सूची भेज दी गई है।
उपप्रमुख मोजाहिद सुल्तान और डगरूआ मुखिया जाबिर आलम ने आपदा की राशि अविलंब जांच कर देने को कहा गया साथ ही मुख्यालय स्थित अतिक्रमण को हटाने को कहा गया। शिक्षा की बदतर स्थिति की चर्चा प्रखंड प्रमुख रीतेश कुमार द्वारा किए जाने पर सदस्यों ने प्रखंड और पंचायत में अधिक दिनों तक जमे प्रखंड और पंचायत शिक्षक का स्थानांतरण प्रखंड और पंचायत स्तर पर करने का प्रस्ताव लिया। बुआरी समिति सदस्य ने पंचायत में उर्दू शिक्षक बहाली में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। बीसीओ से धान अधिप्राप्ति की जानकारी मांगे जाने पर बीसीओ ने कहा कि आवंटन के अभाव में अभी खरीदारी आरंभ नहीं हो पाई है, जल्द ही खरीदारी आरंभ होगी। वहीं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के तहत प्रखंड में आशा कर्मी की जानकारी ली गई। तत्पश्चात आपूर्ति, आंगनबाड़ी में बरती जा रही अनियमितता की चर्चा करते हुए अविलंब सुधार करने को कहा गया। बैठक में जिला परिषद सदस्य गुड़िया भारती, आत्मा अध्यक्ष दीप नारायण यादव, सीडीपीओ रजनी गुप्ता, एमओ विजय सिन्हा, बीसीओ अनिल कुमार, डा. एके मिश्रा, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, मनोज विश्वास, अजहर रेजा, असफाक चौधरी, मनोवर आलम, मो. तारीक अनवर, समिति सदस्य किशोर कुमार, मो. इस्लाम, मनोज दर्वे, निर्भल कुमार, किशनगंज सांसद प्रतिनिधि मोजीब सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

UPTET news