; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

मांगों के समर्थन में विस का घेराव करेंगे शिक्षक

सुपौल। प्रखंड संसाधन केन्द्र के प्रागण में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ईकाई प्रतापगंज के तत्वावधान में संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार अरुण की अध्यक्षता में नियोजित शिक्षकों की एक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 28 नवंबर को समान काम- समान वेतन सहित कई अन्य मागों को ले संघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि सभी को एकजुट होकर बिहार विधानसभा के सत्र का घेराव करते हुए मागों के समर्थन में ध्यान आकृष्ट कराना है। ताकि सरकार उनकी मागों को जल्द पूरा करें। अध्यक्ष ने उपस्थित संघ के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर उक्त तिथि को अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर घेराव कार्यक्रम को सफ ल बनावें। इस मौके पर जिला के विकास कुमार,अमर साहनी सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षकगण मौजूद थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news