; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षक नियोजन में एक का चयन

मधेपुरा। शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र में रिक्त उर्दू शिक्षकों के नियोजन के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को नियोजन कैंप लगाया गया।
शिविर में तीन उर्दू शिक्षकों का नियोजन होना था। पूर्व से शिविर लगने की सूचना मिलने के बाबजूद तीन अभ्यर्थी में मात्र एक अभ्यर्थी नियोजन शिविर में पहुंचे। इस कारण दो सीट खाली ही रह गया। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी ने बताया की शिक्षक नियोजन शिविर में उर्दू सामान्य वर्ग के एक, उर्दू सामान्य महिला एक एवं अत्यंत पिछड़ा जाति वर्ग के एक अभ्यर्थी का चयन होना था। उर्दू सामान्य महिला वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी शिविर में नहीं पहुंचे। अभ्यर्थी के नहीं पहुंचने के कारण अनारक्षित सामान्य पद पर चयन पत्र दिया जा रहा है। वहीँ दो पद प्रखण्ड शिक्षकों का रिक्त रह गया है। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश तिवारी, बीएओ जयजंत रजक, मुखिया सोनी देवी, कविता देवी, उमेश कुमार, गजेंद्र राम सहित अन्य मौजूद थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news