; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षकों के प्रतिनियोजन से पढ़ाई प्रभावित


भागलपुर। प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभाग के प्रधान सचिव ने प्रतिनियोजन रद कर दिया है। जिलाधिकारी आदेश तितरमारे ने भी पत्र जारी कर शिक्षकों से किसी भी सूरत में चुनाव, जनगणना सहित कुछ आवश्यक कार्यो को छोड़ गैर शैक्षणिक कार्य नही कराने का निर्देश दिया है।
बावजूद इसके बीडीओ से लेकर अन्य अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियोजित किया जा रहा है। जिससे प्रारंभिक स्कूलों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रही है।
इधर कहलगांव के बीडीओ ने मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण व कोसी शिक्षण नियोजन क्षेत्र की मतदाता सूची तैयारी के लिए पांच शिक्षकों का प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियोजित कर दिया है। जिससे संबंधित स्कूलों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा प्रतिनियोजन पर काम करने वाले शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।
इन शिक्षकों का किया गया प्रतिनियोजन
1. भानू प्रताप, सहायक शिक्षक, म.वि. एनटीपीसी हरिजन प्रक्षेत्र
2.जगवीर बहादूर, शिक्षक, म.वि. भवानीपुर
3. प्रकाश दास, सहायक शिक्षक, म.वि. पश्चिम टोला भोलसर
4. अनुज कुमार सहायक शिक्षक, म.वि. कुमरशाही
5. सतीश कुमार तिवारी, सहायक शिक्षक, प्रा.वि. बीबी खेमानी, कहलगांव
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news