; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्‍कर्म का प्रयास, हंगामा

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय मेयारी में एक शिक्षक ने आठवीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर हंगामा करने के साथ सड़क भी जाम किया. ग्रामीणों ने स्कूल के सभी शिक्षकों को एक कमरे में बंद
कर दिया. हालांकि आरोपी शिक्षक फरार होने में सफल हो गया. ग्रामीण आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने व नौकरी से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शिक्षक पीड़ित छात्रा के साथ स्कूल में ही अक्सर अश्लील हरकतें किया करता था लेकिन इज्जत के डर से पीड़िता यह बात किसी को बताती नहीं थी. बाद में शिक्षक की करतूत से तंग आकर पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी. जिसके बाद स्कूल में जुटे लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और अन्य शिक्षकों को भी बंधक बना लिया.

ग्रामीणों के अनुसार उक्त शिक्षक इससे पहले भी ऐसी हरकत कर चुका था. जिस पर उसे जुर्माना लगाने के साथ चेतावनी देकर छोड़ा गया था. आरोपी शिक्षक भी उसी गांव का रहने वाला बताया गया है. पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने शिक्षकों को मुक्त किया. फिलहाल आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news