शिक्षक अभ्यर्थियों को 14 से मिलेंगे नियोजन पत्र

कटिहार। उर्दू-बंगला संशोधित शिक्षक नियोजन नियमावली के तहत शिक्षक नियोजन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तर पर शिविर के माध्यम से अभ्यर्थियों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गई है।
कैंप के माध्यम से सुबह के 10.30 बजे से शाम के 04.30 बजे तक नियोजन पत्र का वितरण किया जाएगा। विभागीय निर्देशानुसार इसकी सूचना तीन दिन पूर्व सभी नियोजन इकाई में प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही अनुमोदित मेधा सूची का प्रकाशन एनआइसी के साथ ही नियोजन इकाई द्वारा किया जाएगा।
जिला स्तर पर इन तिथियों को लगेगा कैंप
कैंप स्थल का नाम - तिथि - नियोजन इकाई
उच्च विद्यालय बीएमपी सात - 14.11.2016 - नगर निगम कटिहार एवं नगर पंचायत मनिहारी
मध्य विद्यालय बीएमपी सात - 16.11.2016 - कटिहार अनुमंडल के सभी प्रखंड
उच्च विद्यालय बीएमपी सात - 16.11.2016 - मनिहारी एवं बारसोई अनुमंडल के सभी प्रखंड
प्रखंडों में 18.11.2016 को लगेगा शिविर
प्रखंड का नाम - कैंप स्थल
कटिहार - मध्य विद्यालय बीएमपी सात
आजमनगर - आरके उच्च विद्यालय आजमनगर
बारसोई - उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारसोई घाट
कदवा - आरएनडीबी उच्च विद्यालय सोनैली
कोढा - राजकीय बुनियादी विद्यालय गेड़ाबाड़ी एवं प्रखंड संसाधन केंद्र कोढ़ा
फलका - राजकीय बुनियादी विद्यालय फलका हाट एवं प्रखंड संसाधन केंद्र फलका
समेली - मध्य विद्यालय चकला खैरा
कुर्सेला - अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय अयोध्यागंज
बरारी - जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरूबाजार
हसनगंज - उत्क्रमित उच्च विद्यालय हसनगंज
डंडखोरा - उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गास्थान
मनसाही - उच्च विद्यालय फुलहारा गोरगामा
प्राणपुर - राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर
मनिहारी - कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी एवं प्रखंड संसाधन केंद्र मनिहारी
अमदाबाद - आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद
बलरामपुर - राज्य संपोषित उच्च विद्यालय तेलता

इन कैंप स्थल पर सभी पंचायत नियोजन इकाई द्वारा नियोजन पत्र का वितरण किया जाएगा।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC