; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

प्रमोशन के लिए शिक्षकों का धरना छठवें दिन भी रहा जारी

प्रमोशन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रधानाध्यापक प्रोन्नति संघर्ष मोर्चा की ओर से छठवें दिन भी धरना जारी रहा। धरना को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर उपाध्याय और प्राथमिक शिक्षक संघ के हरेन्द्र सिंह ने पोस्टिंग का पत्र नहीं दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।

वही मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि तीस सितंबर तक पोस्टिंग का पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से नहीं मिलने पर एक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना अनशन में बदल जायेगा। मोर्चा के संयोजक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी की लापरवाही के कारण मोर्चा को आमरण अनशन करने पर विवश होना पड़ रहा है।
मंच संचालन मोहन प्रसाद,मनोज कुमार और कृष्ण सिंह विमल ने किया। इस मौके पर गजेन्द्र उपाध्याय,संजय कुमार सोनी,विनय कुमार सिंह,तारकेश्वर सिंह,कृष्णा सिंह,संजयनाथ,त्रिपुरारी,राजाराम,सिकंदर आलम,देव कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news