; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीईओ

कटिहार। प्राणपुर के बीआरसी भवन में शिक्षकों की बैठक बीईओ रमेशचंद्र रमन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम ¨सह ने भी शिरकत की।
बैठक में उपस्थित शिक्षकों को डीईओ श्री ¨सह ने समय पर स्कूल खोलने व बंद करने, स्कूल में चेतना सत्र का संचालन व रुटीन के अनुसार पठन-पाठन सुनिश्चित करने को कहा। डीईओ ने कहा कि एक साथ स्कूल के शिक्षक छुट्टी नहीं लें और कोई भी शिक्षक कहीं पर प्रति नियोजित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने और देर आने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी प्रधान शिक्षकों को निर्देश दिया की महीने में एक बार स्कूल में अभिभावकों की बैठक करें। बैठक में बीआरपी अमरनाथ प्रसाद, मधुकर कुमार, आलम हुसैन, संजय कुमार, नंदकिशोर ¨सह, गजेन्द्र कुमार, सदाकत आलम, राकेश मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news