; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा का आमरण अनशन समाप्त

भोजपुर। छह माह का वेतन भुगतान करने की मांग के सवाल पर नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा के बैनर तले आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक शिवेन्द्र कुमार पाठक को शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी केशव प्रसाद ने जूझ पिलाकर अनशन तोड़वाया।
हालांकि इसके पूर्व नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल उप विकास आयुक्त इनायत खां से मुलाकात शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान करने की मांग की। डीडीसी ने शिक्षकों के वेतन से संबंधित संचिका पर हस्ताक्षर कर वेतन का भुगतान करने का आदेश जारी किया। तत्पश्चात शिक्षकों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। डीडीसी से मुलाकात करने वालों में आंनद पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, शिवनारायण पाल, अलख निरंजन, अयोध्या प्रसाद, प्रेम प्रियदर्शी, रीतेश कुमार, संजीव कुमार यादव, सत्येन्द्र कुमार, राजू यादव, डा.अशोक राम, विजेन्द्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार समेत कई शामिल थे। वही दूसरी ओर डीईओ कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक के समर्थन में धरना को संबोधित करने वालों में डा.शैलजा ¨सह, डा.विष्णु शंकर ¨सह, ब्रजेश त्रिपाठी, डा.मृत्युंजय कुमार, रवीन्द्र कुमार, अवधेश कुमार, धनेश कुमार ¨सह, मनोज ओझा, रश्मि, मधुलिका पाण्डेय, नूतन राजदुलारी, राम कुमार ¨सह, प्रियंका, संगीता, चंद्रशेखर मिश्र समेत कई लोग उपस्थित थे। वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा किए जाने के बाद शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। इसके लिए शिक्षकों ने डीडीसी के प्रति आभार जताया है।  
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news