; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

नियोजित शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

भोजपुर। सरकार एवं शिक्षा विभाग के तमाम कवायदों के बाद भी पीरो अनुमंडल के तरारी, पीरो एवं चरपोखरी प्रखंड में नियोजित शिक्षकों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं पहीं हो पा रहा है।
हालात यह है कि यहां सर्व शिक्षा अभियान मद से वेतन पाने वाले नियोजित शिक्षकों को अप्रैल के बाद वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। तीन महीने से भी ज्यादा समय से वेतन का भुगतान नहीं होने से संबंधित शिक्षकों में आक्रोश देखा जा रहा है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोरखनाथ ¨सह की मानें तो जिला शिक्षकों का नियोजन मई 2016 में हुआ था उन्हें 15 महीने बाद भी फूटी कौड़ी नसीब नहीं हुई है। ऐसे शिक्षक वेतन नहीं मिलने से अवसाद के दौर से गुजर रहे हैं। इनमें ऐसे कई शिक्षक है जो पैसे के अभाव में मजदूरी करने को विवश है। ऐसे शिक्षक विद्यालय अवधि के बाद मजदूरी कर अपना एंव अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। ऐसे कुछ शिक्षकों ने तो नौकरी छोड़ देने का मन बना लिया है। इधर जिन शिक्षकों का वेतन भुगतान कोषागार के माध्यम से होता है उन्हें भी वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि इसके लिए जिले को फरवरी 2017 तक का आवंटन प्राप्त है। शिक्षक नेता के अनुसार कोषागार से वेतन पाने वाले शिक्षकों को अभी तक जुलाई का वेतन भुगतान नहीं किया गया है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news