; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों लागू करे सरकार

भोरे  : बिहार  पेंशनर समाज के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की गयी. भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित स्थापना दिवस सह सम्मान  समारोह में उपस्थित पेंशनर समाज के लोगों ने आठ सितंबर को पटना में आयोजित होनेवाले धरना व उपवास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समाज के लोगों से अपील की.

इस दौरान वक्ताओं ने पेंशनर समाज के संगठन की  मजबूती व सरकारी स्तर पर मिलनेवाली सुविधाओं में विभागीय स्तर पर बरती जा रही अनियमितता के प्रति अफसोस जाहिर किया. इस अवसर पर पेंशनर समाज द्वारा शिक्षक सुखारी  प्रसाद सिंह, अनिरूद्ध प्रसाद मिश्र, ब्रजभूषण तिवारी, जगत नारायण सिंह, जिला पेंशनर समाज के सचिव केदारन नाथ दूबे, शेषनाथ तिवारी को  भूप नारायण सिंह ने इन लोगों को अंगवस्त्रम प्रदान किया. इस कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव अखिलेश पांडेय ने किया. मौके पर दीना नाथ तिवारी, बैरिस्टर तिवारी, विजयी राम, विंदा सिंह, दुर्गा तिवारी, भोला प्रसाद सिंह, लाल बाबू यादव मौजूद थे. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ जैनेंद्र कुमार शुक्ल ने किया.
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news