; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

सूबे की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी : अभाविप

छपरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को अपना 67वां स्थापना दिवस समारोह गंगा सिंह कालेज में मनाया। जिसमें वर्तमान शिक्षा व्यवस्था विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संयोजक आकाश कुमार ने कहा कि सूबे की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गयी है। स्कूल से लेकर कालेज तक में शिक्षा माफिया हावी हो गये हैं।
जिसका उदाहरण लालकेश्वर माडल सबके सामने है। कालेजों में अराजक स्थिति है। नियमित वर्ग संचालन नहीं होते हैं। वहीं शिक्षा मंत्री रोज नया फरमान जारी कर रहे हैं। विभाग संयोजक अखिलेश्वर मांझी ने कहा कि वर्तमान शिक्षा में सुधार के लिए सरकार कुछ पहल नहीं कर रही है। वह गैर जिम्मेदाराना हो गयी है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवलेश सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा की गिरती स्तर, विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद जल्द ही पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। इसके पूर्व राष्ट्रीय छात्र दिवस के मौके पर परिषद कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया एवं नये पुराने कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर नगर छात्रा प्रमुख अनुपम कुमार, प्रियंका कुमारी, मोहिनी, रवि पाण्डेय, अभिषेक शर्मा, अनिकेश सिंह चौहान, अंकित श्रीवास्तव, भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजन यादव, चंदन सिंह, अंकित सिंह, विशाल, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य विवेक कुमार, राजा बाबू, प्रतीक कुमार, आकाश कुमार, अमन कुमार, छोटू पाण्डेय, प्रह्लाद कुमार आदि मौजूद थे।

Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news