; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

बिहार टॉपर घोटाले में पूर्व डीडीसी से पूछताछ

बेगूसराय। इंटर टॉपर घोटाले में मुंगेर के पूर्व डीडीसी नागेन्द्र कुमार सिंह को पटना पुलिस की विशेष टीम ने हिरासत में ले लिया। नागेन्द्र से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अफसरों की मानें तो उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है। पूर्व डीडीसी को नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद वे आए और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।



नागेन्द्र 2014-15 में मुंगेर में डीडीसी रह चुके हैं। वर्तमान में वे दरभंगा में नगर आयुक्त हैं। दरअसल, इंटर टॉपर घोटाले की तफ्तीश में यह बात सामने आई थी कि बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर के पीए और नियोजित शिक्षक की पटना बिहार बोर्ड प्रतिनियुक्ति में पूर्व डीडीसी नागेन्द्र का अहम योगदान था। नियमों को ताक पर रखते हुए उन्होंने अनिल का तबादला बिहार बोर्ड करवा दिया। इस बात के सामने आने के बाद पुलिस नागेन्द्र की तलाश में थी।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news