; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

बिहारः मेरिट लिस्ट से पहले अब बोर्ड के टॉपरों को देना होगा इंटरव्यू

बिहार में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है, मामले में फजीहत झेल रही बिहार सरकार ने अब इसमें सख्ती की तैयारी कर ली है। बारहवीं के टॉपरों का इंटरव्यू मीडिया में सामने आने के बाद डेमेज कंट्रोल में लगी सरकार ने पहले 14 टॉपरों का रिजल्ट रोका और अब अगले साल के लिए भी अभी से तैयारी कर ली है।

सरकार ने गुरुवार को बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड को जारी निर्देशों में निर्देश दिए हैं कि अगले साल से टॉपर आने वाले छात्रों की मेरिट जारी करने से पहले निजी तौर पर उनका इंटरव्यू लेकर उनकी परीक्षा पुस्तिकाओं को चेक किया जाए।

सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि अगले साल से मेरिट जारी करने से पहले टॉपर्स के बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर ली जाए, इसके बाद ही टॉप करने वाले छात्रों के नाम जारी किए जाएं।

Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news