; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

चापाकल नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को कठिनाई

गया। शेरघाटी प्रखण्ड के मवि बन्दोहरी में चापाकल नहीं रहने के कारण छात्र- छात्राओं को काफी कठिनाई हो रही है। बच्चे गाव में जाकर पानी पी रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय में दोपहर में बच्चों को मिलने वाला पोषाहार बनने में हो रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामाचरण ने बताया कि यहा वषरें से चापाकल नहीं है। इसके लिए विभाग से लेकर पीएचइडी तक गुहार लगाया गया है।
परन्तु पानी की समस्या दूर नहीं हुई। पोशाहार बनाने वाले रसोईया गाव के सरकारी चापाकल से दूर से पानी लाकर खाना पका रही है। गर्मी के इस मौसम में पानी नहीं रहने से कभी- कभी प्रतिकूल समस्या उत्पन्न हो जाती है। रसोईया बताती है कि बच्चे खाने के क्रम में प्यास लगने पर पानी के लिए चापाकल की ओर भागने लगते हैं। क्योंकि एक बाल्टी पानी लाकर रखते हैं। उसे समाप्त होते देर नहीं लगती है। ऐसे में प्यासे बच्चे पानी के लिए छटपटा जाते हैं।
विद्यालय में पढ़ने वाले शिक्षको और छात्रों की स्थिति
विद्यालय में नामंाकित छात्रों की संख्या 169 है। जबकि शिक्षक शिक्षिकाओं की संख्या 8 है। जिसमें चार शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर है। ग्रामीणों ने पत्रकारों को बताया कि शिक्षक के अभाव में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसलिए इस विद्यालय के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति तोड़कर मूल विद्यालय में भेजा जाए। ताकि यहा के बच्चों की पढ़ाई ठीक ढंग से चल सके।
डेढ़ दशक से भवन निर्माण कार्य अधूरा
मध्य विद्यालय बंदोहरी में डेढ़ दशक बीत जाने के बाद निर्माणाधीन भवन कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीण बताते हैं कि डोर लेबल के बाद निर्माण का कोई काम नहीं हो सका है। तत्कालीन प्रधानाध्यापक सुरंजन कुमार के कार्यकाल में निर्माण शुरू हुआ था। जो अबतक पूरा नहीं हो सका है। अभिभावकों ने उक्त अधूरे कार्य को पूरा कराने की माग किया है।
बीइओं बोले

शेरघाटी बीइओ सुनिल कुमार ने बताया कि अधूरे भवन की समीक्षा कर विभाग को पूर्व में लिखा गया है। एक बार पून: स्मारित कराया जाएगा। तकनिकी समस्या दूर कर भवन निर्माण के लिए विभागीय पत्र भेजा जाएगा।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news