; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

एडवांस हाजिरी बनाने वाला शिक्षक से शोकाज


 रोहतास। स्थानीय प्राथमिक विद्यालय छोटी लाइन में एडवांस हाजिरी बना कर गायब होने वाले शिक्षक मनोज कुमार से बीईओ भीम ¨सह ने 48 घंटे में जवाब मांगते हुए शोकाज किया है। प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी की लिखित शिकायत पर जांच में पहुंचे बीईओ ने यह कार्रवाई की है।

बीईओ ने बताया कि 12 मार्च को शिक्षक मनोज कुमार ने सुबह 9.30 में पूरे दिन तथा 14 मार्च की एडवांस हाजिरी बना कर गायब हो गए। विरोध करने पर प्रधानाध्यापिका से भी उलझ गए। जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापिका द्वारा की गई थी। जांच में शिकायत को सही पाया गया। कहा कि संबंधित शिक्षक को स्पष्टीकरण देने का निर्देश गया है कि उनका यह कार्य सेवा संहिता व शिक्षण के प्रतिकूल है। क्यों न उन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें सेवामुक्त करने की अनुशंसा नियोजन इकाई से की जाए। श्री ¨सह ने कहा कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर वेतन रोकते हुए अन्य कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news