पिछले 6 मई को न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी की एकलपीठ ने बिहार प्रारंभिक उर्दू एवं बांग्ला (विशेष) शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम को निरस्त कर दिया था। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उर्दू एवं बांग्ला शिक्षकों के 27 हजार पदों पर बहाली के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा ली थी। परीक्षा के बाद बोर्ड ने छात्रों से आपत्ति की मांग की। 21 अक्टूबर, 2013 तक करीब 350 आपत्तियां मिलीं।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
17000 उर्दू शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर 28 दिसंबर को
बिहार के प्रारंभिक विद्यालयों में करीब साढ़े 17 हजार उर्दू एवं बांग्ला शिक्षक नियुक्त होंगे। दोनों श्रेणी के चयनित शिक्षकों को इसी माह नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे और लम्बे समय से शिक्षक बनने की आस उनकी पूरी हो जाएगी। इन शिक्षकों को 9 सितम्बर को ही नियुक्ति पत्र मिलना था, लेकिन प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण तब नियोजन स्थगित कर दिया गया था।
छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक का जुलूस निकाला
इंदौर। ट्यूशन के लिए आने वाली दो किशोरियों से शिक्षक दो महीने से अश्लील हरकतें कर रहा था। जब एक छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया तो उसके परिजन ने कारण पूछा। छात्रा ने बताया तो वे आक्रोशित हो गए और जुलूस निकालते हुए शिक्षक को थाने ले लाए।
विद्यालय में छुट्टी से पहले छूट जाते हैं शिक्षक
सारण। बनियापुर में विद्यालयों की छुट्टी होने से पहले ही शिक्षकों की
छुंट्टी हो जा रही है। इसे शिक्षकों की लापरवाही कहें या व्यवस्था की ढील।
यह हाल मंगलवार को प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय अमाव गाव में चार के बदले
तीन बजे ही दिखा जहां एक को छोड़ बाकी के सभी शिक्षक फरार हो गये थे। जिसकी
सूचना पर बीईओ ने कार्रवाई की बात कही।
शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के प्रति विभाग उदासीन
लखीसराय। जिले के शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों
की जांच के प्रति विभाग उदासीन बना हुआ है। यही कारण है कि प्रमाण पत्र
फर्जी पाए जाने पर सेवानिवृत्ति के बाद एक शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की
जा सकी है। जबकि नौकरी करने के करीब 20 वर्ष बाद तीन शिक्षकों के विरूद्ध
कार्रवाई हुई है।
फर्जी डिग्री शिक्षक मामले में हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
पटना बिहार पटना हाईकोर्ट में बुधवार को फर्जी डिग्री के आधार पर बहाल शिक्षकों को हटाने के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई होनी है. कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी की खंडपीठ द्वारा रंजीत पंडित की जनहित याचिका पर सुनवाई की जायेगी.
बांग्ला व उर्दू शिक्षकों के नियोजन पत्र कार्यक्रम तिथि
पटना : बांग्ला व उर्दू शिक्षकों को 28 दिसंबर के नियोजन पत्र मिल जाएगा. शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह ने पंचायत व नगर निकाय का प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन की समय सारणी जारी कर दी है. जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे नियोजन इकाई जहां पूर्व निर्धारित तिथि के अनुरुप नियुक्त पत्र वितरण हेतु तैयार थे. वहां 9 दिसंबर तक नियोजन पत्र दे देना है.
प्राथमिक शिक्षकों के डॉक्यूमेंट की जांच हुई शुरू
पटना : राज्य में सभी स्तर के नियोजित शिक्षकों की जांच निगरानी विभाग कर रहा है. इसमें उच्चतर माध्यमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है. अब प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की जांच शुरू होने जा रही है. इसके लिए निगरानी विभाग ने राज्य के सभी नियोजन इकाईयों से शिक्षकों के सभी डॉक्यूमेंट्स को जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
उर्दू और बांग्ला शिक्षकों का नियुक्त पत्र मिलेगा 28 दिसंबर से
पटना. उर्दू व बांग्ला शिक्षकों के नियुक्त पत्र का वितरण 28 दिसंबर को होगा। इसके के लिए शिक्षा विभाग ने नियुक्ति शिड्यूल जारी कर दिया है। राज्य में लगभग 20 हजार उर्दू और लगभग एक हजार बांग्ला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलना है। बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक (नियोजन व सेवा शर्त) नियमावली 2012 के तहत नियुक्ति होगी।
अगले सप्ताह से उर्दू और बांग्ला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र
अगले सप्ताह से उर्दू और बांग्ला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र